बिलासपुर। रेप का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है , हालाकिं महिलाओं के लिए कई कड़े कानून बनाये गए हैं फिर भी महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं। आपको बता दें कि बिलासपुर जिले के सकरी से एक खबर आ रही है। जहां एक बर्थडे बॉय ने नाबालिग को अपने जन्मदिन के बहाने घर ले गया फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म को अंजाम दिया।

यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के ही सकरी में रहने वाले एक युवक ने मासूम नाबालिग को जन्मदिन के बहाने पहले अपने घर ले गया और उसके बाद वहा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद से युवक आये दिन नाबालिग को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन इस बात से परेशान पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनो ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाने में दर्ज कराई। पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है।