सीएम का ऐलान-बीरगांव में ओबीसी महापौर, भिलाईनगर, चरोदा और रिसाली पर कांग्रेस की नजर
रायपुर। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में सभी पार्टियां जोर शोर से अपने पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर निगम बीरगांव पहुंचे। निगम क्षेत्र के रावाभांटा में सीएम बघेल ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि नगर निगम में बीरगांव में ओबीसी वर्ग का महापौर होगा। उन्होंने कहा, इस वर्ग के लोगों की यहां पर अधिक संख्या में होने के कारण कांग्रेस ने बीरगांव में कई ओबीसी वर्ग के लोगों को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस यदि यहां बहुमत में आती हे तो इसी वर्ग का महापौर बनाया जाएगा।
बीगांव की दो सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शमा्र ने यहां पर चुनाव कमान संभाली है। उनके प्रयासों से यहां पर विकास के कइ्र कार्यक्रम ोि रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यहां के सक्रिय लोगों को चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। सभा के दौरान सत्यनारायण शर्मा, पंकज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और कांग्रेस के अन्य पदाधकिारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कल यहां पर भिलाई चरौदा मेें भी चुनाव के लिए रोड शो किया। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हे। पाटन विधानसभा का क्षेत्र होंने के कारण यहां पर मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी है। चुनाव के अंतिम दिन वे भिलाईनगर क्षेत्र में सभा करेंगे।
अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत
नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. लिहाजा दोनों ही पार्टियों के लिए आज दमखम दिखाने का आखिरी दिन और मौका है। दोनों ही दल के नेता जनता के बीच जाकर अपने अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। 15 नगरीय निकायों में चुनाव 18 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस और बीजेपी के बीच तोड़-जोड़ की राजनीति चरम पर पहुंच चुकी है। दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में जीत दिलाने की दिशा में शीर्ष नेताओं ने अपनी ऊर्जा झोंक दी है।
7 लाख 78 हजार 420 मतदाता करेंगे मतदान
आम चुनाव एवं उप चुनाव के तहत नगरीय निकायों के 385 वार्डों में 1,035 मतदान केन्द्रों में वोट डाले जायेंगे. नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन में 3 लाख 87 हजार 530 पुरूष मतदाता, 3 लाख 90 हजार 843 महिला मतदाता, 47 अन्य मतदाता, कुल 7 लाख 78 हजार 420 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उप निर्वाचन में 12 हजार 689 पुरूष मतदाता, 13 हजार 75 महिला मतदाता, 3 अन्य मतदाता, कुल 25 हजार 767 मतदाता निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। आयोग की ओर से मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया गया है। मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 1,000 तथा उप निर्वाचन के लिए कुल 35 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
