नवी मुंबई। हाल ही दिनों जहां एक तरफ शासन प्रशानस की तरफ से स्कूलों को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही है, वहीं बच्चों पर इंफेक्शन की मार ने चिंताओं में नज़ीद इज़ाफा कर दिया है। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित घनसोली के एक स्कूल में 16 छात्र कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोविड पॉजिटिव आने के पश्चात सभी संक्रमित छात्रों को निकटतम स्थानीय कोविड केयर सेंटर में रखा गया है तथा वही पर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। स्कूल में कोरोना संक्रमित आए सभी 16 बच्चे कक्षा 8 से 11 तक के छात्र हैं।


इन छात्रों में से एक के पिता 9 दिसंबर को कतर से लौटे थे। वह घनसोली के गोथीवली में परिवार के साथ रहते हैं और उनकी कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी, लेकिन जब उनके परिजन की जांच की गई तो स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला उनका बेटा संक्रमित पाया गया। इसके बाद शेतकारी शिक्षण संस्थान में सभी का कोविड टेस्ट शुरू किया गया। इनमें 16 छात्र संक्रमित पाये गए।
स्कूल में छात्रों के बीच इस बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच स्कूल में सामूहिक कोरोना टेस्ट जारी है। इसके तहत पिछले तीन दिनों में स्कूल में 811 छात्रों का परीक्षण किया गया है तथा प्राप्त सूचना के आधार पर शनिवार को 600 और छात्रों का भी कोविड टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल ये छात्र वाशी में कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती हैं।


अब इतनी बड़ी तादाद में छात्रों के कोरोना से मुतास्सिर होने पर प्रशासन में खलबली मच गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों के भी लगातार बढ़ने से हडकंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्र को जारी की गई रिर्पोट में 8 नए संक्रमित सामने आये हैं। जिनमें से छह संक्रमित पुणे, एक मुंबई और एक कल्याण डोंबिवली में मिला है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
