रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 1 हजार 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा । आज सुबह से ही सभी नगरीय निकायों के लिए काउंटिंग शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया, सभी जिलों में मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों के मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में आज 29 शहरों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। करीब 2 हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती करेंगे। इसी गिनती से उन एक हजार 393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जो 385 सीटों पर कब्जे के लिए कई महीनों से जनता से वोट मांग रहे थे।
दोपहर बाद आ सकते है नतीजे
निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया, मतगणना का काम सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रॉन्ग रूम और मतपेटियों को खोला जाएगा। इस प्रक्रिया में एक घंटा समय लग सकता हैं। उसके बाद वास्तविक मतगणना शुरू होगी। मतगणना कई चरणों में होगी। उम्मीद जताई जा रही है दोपहर बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।
नगर निगमों के लिए इन जगहों पर होगी मतगणना
बीरगांव नगर निगम की मतगणना आडवाणी स्कूल में होगी। भिलाई नगर निगम के लिए कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 में होगी। नगर निगम रिसाली की गणना उच्चतर माध्यमिक स्कूल टंकी मरौदा में होगी, वहीं भिलाई-चरौदा नगर निगम की मतगणना शासकीय खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 में तय है। उपचुनाव वाले निगमों में बिलासपुर के बृजेश हायर सेकंडरी स्कूल, रायगढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजनांदगांव के पटवारी प्रशिक्षण स्कूल में मतगणना होनी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
