रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज पढ़ाई होने के बाद 5 दिनों तक छुट्टी रहेगी। प्रदेश में बढ़ रही ठंड और शीतलहर के चलते शासन ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस आदेश के बाद अब दिसंबर में होने वाली छमाही परीक्षा जनवरी में होगी। इसे लेकर जल्द ही निर्देश जारी होंगे।

बता दें कि 10वीं सीजी बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। जिसके बाद असाइनमेंट के आधार पर नतीजे जारी किए गए। इसमें सभी छात्र पास हुए। 12वीं सीजी बोर्ड में परीक्षा हुई लेकिन इसका आयोजन केंद्र में नहीं हुआ। छात्रों को स्कूल बुलाकर आंसरशीट और प्रश्नपत्र दिए गए। छात्रों ने घर से पेपर लिखकर जमा किया। लेकिन प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी देखते हुए स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया था। जिससे अब स्कूल पूरी तरह खुल चुके हैं और पढ़ाई भी ऑफलाइन हो रही है। अब जो छमाही परीक्षा आयोजित की जाएगी वो स्कूल में होगी। छात्रों को यहां आकर पेपर लिखना होगा। छमाही परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी।

पांच दिनों तक बंद रहेगी पढ़ाई


आज स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। जिसके बाद शीतकालीन अवकाश के तहत पांच दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी। शुक्रवार, 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश है। यानी 29 दिसंबर बुधवार से स्कूल खुलेंगे। साल का आखिरी सप्ताह होने की वजह से स्कूलों में उपस्थिति कुछ कम रहेगी। नए साल से ही कक्षाओं में छात्रों की अच्छी उपस्थिति रहेगी।