रायगढ़। रायगढ़ जिले से सड़क हादसे का मामला सामने आ रहा है. ये घटना रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना अंतर्गत कुर्मापाली के पास हुयी है.

आपको बता दें कि तीन युवक क्रिकेट खेलने जा रहे थे तभी उन्हें हाईवा ट्रक ने रौंद दिया. मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल था . जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त रस्ते में ही मौत हो गयी . मौके पर पहुंची पुलिस जांच पर जुट गयी है.