नए साल के आगमन के साथ ही कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डराने लगा है। इसके लगातार बढ़ते आंकड़ों ने कई राज्यों को पाबंदी लगाने पर मजबूर कर दिया है। इसी बीच तेलंगाना में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले के गुडेम गांव के लोगों ने गांव में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

ग्रामीणों द्वारा यह फैसला तब लिया गया जब उनको पता चला कि खाड़ी का एक व्यक्ति हाल ही में राजन्ना सिरिसिला जिले के मुस्ताबाद क्षेत्र के गुडेम गांव लौटा है और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लिहाजा ग्रामीणों ने अपने गांव में 10 दिनों का सख्त लॉकडॉउन लगाया है।

गांव के लोगों में इतनी जागरूकता है कि गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिलते ही खुद ही लॉकडाउन की घोषण कर दी। सरकार कि घोषण के इन्तजार में नहीं बैठे। इतने जागरूक तो शहर के लोग नहीं है जहां केसेस बढ़ने के ज्यादा खतरे होते हैं।