रायगढ़। निजी क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में 29 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

प्लेसमेंट में चैतन्य इंडिया फाईनेंस प्राइवेट लिमिटेड .इंदिरा नगर टीकरापारा रायगढ़ में कस्टमर केयर रिलेशनशीप, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर, ब्रांच मैनेजर के लिए 50 पदों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण जरूरी है। सभी पद केवल पुरूष आवेदकों के लिए है। साथ ही होटल पुष्पक एवं कृष्णा बेकरी, मुख्य चिकित्सालय के सामने रायगढ़ में आइस सेफ,और कृष्णा बेकरी, मुख्य चिकित्सालय के सामने रायगढ़ में आइस सेफ, मैस सेफ एवं हेल्पर के 10 पद के लिए 8 वीं उत्तीर्ण और ड्राइवर में 4 पदों में अनुभवी को भर्ती की जाएगी। जिसमें उनका लाईसेंस होना अनिवार्य है।