देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच। गुरुवार को एक ही दिन में देशभर में रिकॉर्ड 84 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 358 पार हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को ही ओमिक्रॉन के केसों ने 200 का आंकड़ा पार किया था। बुधवार को 44 नए मामले ही मिले थे। सबसे ज्यादा केस तमिलनाडु में मिले हैं, जहां एक साथ 33 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 23 और कर्नाटक में 12 नए केस मिले हैं।

महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित राज्यों में सबसे आगे है। अब तक 88 केस ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले मिल चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर दिल्ली है, जहां कुल 64 केस अब तक मिले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 38 और तमिलनाडु में 34 केस मिल चुके हैं।

विदेशों से यात्रा कर लौटे 268 यात्रियों का कुछ पता नहीं

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। विदेश से आए दो और यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जानकारी के मुताबिक जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, दोनों मरीज अमेरिका और दुबई से यात्रा कर छत्तीसगढ़ लौटे हैं। प्रदेश में विदेशों से यात्रा कर लौटे 268 यात्रियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जिसके चलते ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल गुरुवार को दो यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेट किया गया है। जिसके बाद उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बनाया गया वार रूम

वही देश में ‘ओमिक्रान’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व तैयारियां शुरु कर दी है। प्रदेश में ‘ओमिक्रान’ वार रूम तैयार कर लिया गया है, ताकि कोई एक भी मामला आते ही तत्काल सतर्कता बरती जा सके।