रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार राजधानी रायपुर के एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रगति के लिए व्यक्ति का सवाल पूछना जरूरी। उन्होंने कहा कि पिछड़ने का सबसे बड़ा सबब यही है कि हम सवाल नहीं पूछते। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मन में प्रश्न है तो शिक्षक से अवश्य पूछिये।
बच्चों को उनके प्रश्नों के उत्तर मिलने चाहिए। इस अवसर पर क्विज कॉन्टेस्ट के विजेता धमतरी, उप-विजेता कांकेर के साथ ही बलौदाबाजार और कोण्डागांव की टीमों को भी मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 51, 31 और 21 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया।
सामान्य ज्ञान उसी के पास होगा, जो निरंतर अपडेट रहेगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सतत् अध्ययन की आवश्यकता है। सामान्य ज्ञान उसी के पास होगा, जो निरंतर अपडेट रहेगा। आजकल नये-नये खोज हो रहे हैं, पुराने के साथ नये जानकारी का होना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है।
सफलता के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी- मुख्यमंत्री बघेल
सफलता के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से हम अपनी क्षमता की पहचान होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान कहीं से भी मिले, उसे ग्रहण करना चाहिए। मन में प्रश्न है तो उसे अवश्य पूछना चाहिए।बच्चों को पूरी शालीनता के साथ बड़ों से सवाल पूछना चाहिए । जो जितना सवाल पूछता है,वह उतनी प्रगति करता है। जिन समाजों ने सवाल पूछे उन्होंने उन्नति की। हम अपने आप से सवाल नहीं पूछते इसलिए हम पिछड़ गए।
राज्य के 16 जिलों के 20 हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट की इस विद्यालयीन प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों के 20 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। फाइनल राउंड में कोण्डागांव, कांकेर और बलौदाबाजार की टीमें पहुंची। इस क्विज में कुल 8 राउंड-छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं कला, पहचानों कौन, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, छत्तीसगढ़ स्पेशल, कोविड-19, खेल-खिलाड़ी, अविष्कार एवं खोज और रैपिड फायर के तहत प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
