लखनऊ। यूपी में चुनावी मौसम के चलते सरकार दनादन फैसले कर रही है। कई विकास प्रोजेक्ट उदघाटन-शिलान्यास के बाद अब रोजगार की बारी आई है। ये सब चुनाव से पहले फैसले लिए जा रहे हैं।


शिक्षकों की भर्ती
बता दें शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार ने दो बडे़ फैसले लिए हैं। पहला आरक्षित वर्ग के 6000 सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी और दूसरा 17 हजार रिक्त पदों पर शिक्षकों की नई भर्ती होगी।
जरुरी तारीख
राज्य बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की लिस्ट 29 दिसंबर तक तैयार कर ली जाएगी और 5 जनवरी तक वेरिफिकेशन होगा तो 6 जनवरी 2022 तक नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। बड़ी बात ये भी कि ये सभी भर्तियां जनवरी 2022 तक पूरी कर ली जाएंगी।
ओबीसी और एससी वर्ग
आपको बता दें कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने सतीश द्विवेदी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि ओबीसी और एससी वर्ग के करीब 20 हजार में से सिर्फ 6 हजार सीटों पर भर्ती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
