मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया के फेज टू स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री का बायलर फट गया है। इसकी वजह से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। वहीं छह से अधिक लोगों के जख्मी होने की आशंका। घायलों में तीन की एसकेएमसीएच में मौत हो गई।


सुबह करीब आठ बजे हुए इस हादसे के बाद अभी तक 08 मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद 03 घायल ने दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। डीएम, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) भी पहुंच गया है।


अंशुल नूडल्स नामक फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे। बताया जा रहा कि जब यह घटना हुई तब 25 मजदूर बायलर वाले कक्ष में मौजूद थे।शिफ्ट बदलने के दौरान साफ-सफाई का काम चल रहा था।
धमाका इतना जोरदार था की इसकी वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। जिससे यहां के लोगों को भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है। घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत व बचाव का काम तेज कर दिया गया है।


इस बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले बॉयलर फटने की जोरदार आवाज हुई। चार किमी तक घर की खिड़की व दरवाजे तक हिल गए। पुलिस की टीम पहुंची है। उसके अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोगों की जान गई है। जिसके स्वजन इस जगह पर काम कर रहे हैं। वे यहां पहुंच गए हैं। सभी अपनों की खोज कर रहे हैं। जिसकी वजह से फैक्ट्री के आसपास अफरातफरी की हालत है। प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर और विधायक भी मौके पर पहुंच गए हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
