हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) ने चालक के 332 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है।

आवेदन करने का समय
रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर यानि कल तक आवेदन करने का समय दिया गया है।

योग्यता
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर किया जाएगा। हालांकि, यह शर्त हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी उम्मीदवारों पर लागू नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास भारी परिवहन वाहन (एचटीवी) का वैद्य लाइसेंस एवं भारी परिवहन (एचटीवी) चालन का तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

पदों का विवरण
पदनाम: वाहन चालक
रिक्त पदों की संख्या: 332
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

अधिकारिक वेबसाइट – hrtchp.com

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट hrtchp.com पर विजिट करना होगा।
यहां आपको लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में आवेदन फॉर्म का लिंक मिलेगा
इसपर क्लिक करने के बाद अगले चरण में आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और फॉर्म को पूरी रह से भरकर मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करना होगा
डॉक्यूमेंट संलग्न करने के बाद आवेदन फॉर्म को हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न मण्डल कार्यालयों में से अपने सम्बन्धित क्षेत्र के कार्यालय में जमा कराएं। फॉर्म भरने से पहले इसे अच्छे से पढ़ लें।

आयु सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।