रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम ए इकबाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एम ए इकबाल कांग्रेस के ऊर्जावान सिपाही थे कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने निरंतर कार्य करते रहे हैं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस की विचारधारा और सरकार के कार्यों को टीवी चैनलों में के माध्यम से जनता तक पहुंचाते थे उनके निधन से कांग्रेस को एक अपूरणीय क्षति हुई है ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम ए इकबाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, गिरीश देवांगन, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर ,शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, अमरजीत चांवला ,संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, किरणमयी नायक, पियूष कोसरे, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, शिवसिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, अजय साहू, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, विकास विजय बजाज, अजय गंगवानी, प्रकाशमणि वैष्णव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
