नयी दिल्ली। कोरोना का न्यू वैरिएंट तेजी से फ़ैल रहा है इसको मद्दे नजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर संक्रमण दर लगातार दो दिन तक 0.55 प्रतिशत पर बनी रहती है तो चार चरणों वाली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत रात का कर्फ्यू शुरू हो जाएगा जो रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।


आपको बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 290 नए मामले सामने आए, जो 10 जून के बाद से सबसे अधिक है। और एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है और संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई।यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई है।


जीआरएपी के तहत, अगर लगातार दो दिन संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत पर बनी रही तो ‘येलो’ अलर्ट लागू होगा, जिसके तहत कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं। सूत्रों ने कहा कि रविवार को आमतौर पर कम संख्या में जांच होती है, जो संक्रमण दर को प्रभावित कर सकती हैं। फिर भी रात्रि कर्फ्यू सोमवार को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
