रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत की बड़ी बहन सुमित्रा बाई महंत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।