रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गोड़मर्रा पहुॅचेंगे।

वहॉ वे दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक किसान सम्मेलन और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर सवा 2 बजे से 03 बजे तक सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में गीता जयंती और वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वहां से दुर्ग जिले के पतोरा पहुंचेंगे और वहां 4 बजे से हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से शाम 5 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।