•इस पुस्तक में संत कबीर के 24 दोहों पर आधारित 24 व्यंग चित्र हैं, जो अनूठे हैं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार अपने निवास कार्यालय में संत कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केंद्र , कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार संत कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस पुस्तक में किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि संत कबीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में यह प्रयास सार्थक साबित होगा। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन पर कबीर शोध संस्थान के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला सहित उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ई पीढ़ी के लिए यह पुस्तक सहयोगी साबित होगी

कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पुस्तक में संत कबीर के 24 दोहों पर आधारित 24 व्यंग चित्र हैं, जो अनूठे हैं। नई पीढ़ी को कबीर के दोहों को समझने में यह पुस्तक सहयोगी साबित होगी।