सुकमा. सुकमा जिले से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बचपन का प्यार वाला हीरो सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) सड़क हादसे में घायल हो गया है। सहदेव दिरदो को जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है।


इस घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सुकमा एसपी सहदेव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सहदेव दिरदो का इलाज जारी है।


मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार शाम करीब 5 बजे बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने सहदेव के सिर पर 4 टांके लगाए हैं. सहदेव दिरदो का एक्सरे भी किया गया है।


सहदेव दिरदो कुछ महीने पहले बचपन का प्यार गाने को लेकर सोशल मीडिया में हिट हुआ था। बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ के एक एलबम भी बनाया था, जो सोशल मीडिया में बहुत हिट हुआ। ‘बचपन का प्यार’ हर किसी के जुबां पर चढ़ गया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
