•यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय बालोद के स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती और वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपये , बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा की।


मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रूपए किलो में गोबर खरीद रही है। राज्य में अब तक गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के खाते में 116 करोड़ रुपये राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, गाय नहीं है। वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राउत समाज के कई लोग दैहान का गोबर बेचकर लखपति बन गए हैं।
समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। प्रदेश के तेरह लाख से अधिक किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं। लगभग 50 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। किसानों को धान की राशि का नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
