- लगातार बारिश से धान खरीदी भी प्रभावित, कई जगहों में धान भीगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुई बेमौसम बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाए। साथ ही बारिश से फसलों को नुकसान का आंकलन भी करने का निर्देश भी दिया गया है। बारिश और ओलावृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाए जाएं और पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए। अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
छत्तीसगढ़ में धान मिजाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों की धान की फसले और सब्जियों के साथ साथ दलहन तिलहन की फसले बे-मौसम बारिश की वजह से खराब हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर तक बारिश की संभावना है, इसलिए मौसम साफ होने के बाद कीट का प्रकोप भी बढ़ सकता है। इधर जिसके चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं लगातार बारिश से धान खरीदी भी प्रभावित हुआ है। वहीं कई जगहों से धान भीगने की भी खबरें सामने आई हैं।
इन जिलों में नुकसान की संभावना
छत्तीसगढ़ में बे-मौसम बारिश से परेशानियां बढ़ा दी है। चक्रवाती हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। कोरिया, कवर्धा, रायगढ़, जांजगीर, रायपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे है, तो वहीं सरगुजा में तो बर्फ की पूरी चादर बिछ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि संघनन क्रिया की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलो में झमाझम बारिश हो रही है. तेज बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर रहे हैं। सरगुजा, कवर्धा और जांजगीर जिले के कई स्थानों में भारी ओलावृष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें: हथकरघा उद्योग, बुनकरों को प्रोत्साहन दे रही सरकार
इस वजह से मौसम में बदलाव
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर तेलंगाना तक विदर्भ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किलोमीटर तक स्थित है. इस वजह से राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।
हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 29 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में कुछ पैकेट में मध्यम से घना कोहरा सुबह में बनने की प्रबल संभावना है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
