साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने न्यू ईयर 2022 के पहले ही अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा दे दिया है। विजय देवरकोंडा, माइक टायसन और अनन्या पांडे की ‘लाइगर’ का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है।आप वीडियो में देख सकते है कि विजय देवरकोंडा चायवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो अमेरिका में जाकर बॉक्सिंग रिंग में अमेरिकन चैंपियन्स के होश उड़ा देने वाला है। इसी के साथ निर्माताओं ने ‘लाइगर’ अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की ये पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म अगले साल 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। आप भी देख सकते है इसकी पहली झलक।