•देश के करीब 25 राज्यों में फैला ‘ओमिक्रान’, अब तक 2 लोगों की मौत
रायपुर। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित सोनिया गांधी ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के संबंध फोन पर चर्चा कर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि राज्य के कुछ शहरी इलाकों जैसे रायगढ़ और रायपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ओमिक्रॉन की टेस्टिंग का सेंटर ओडिशा निर्धारित किया गया है लेकिन सेंपल की संख्या अधिक होने के कारण टेस्टिंग में विलंब हो रहा है।

रायपुर बना कोरोना का हॉटस्पॉट, अब तक 1273 मरीज मिले

बता कि देश के करीब 25 राज्यों में ‘ओमिक्रान’ फैल चुका है और 1500 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है, तो इसकी वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वही छत्तीसगढ़ की बात करे तो राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं है लेकिन रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है अब तक 1273 मरीज मिले है।

राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं

बघेल ने बताया कि राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं मिला है। राज्य सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के इलाज की सारी व्यवस्था की गई है। राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार तेजी से कराए जा रहे हैं और पॉजिटीव पाए गए लोगों का इलाज भी लगातार किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की समझाईश देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ की रोकथाम तथा मास्क लगाने जैसे ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में बेड, आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।