रायपुर। राज्य सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए पीएससी ने फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी हैं। बता दे कि 26 नवंबर पीएससी ने 171 पदों के लिए आवेदन मंगाए थे।। जिसमे ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रखी गई थी।
प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि फरवरी में तय की गई हैं। फार्म भरने के दौरान शासकीय सेवा में रहने वाले छतीसगढ़ के मूल निवासियों की उम्र सीमा का विवाद भी सामने आया था। जिसके तहत छतीसगढ़ के मूल निवासी बेरोजगारों को 35 वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की अत्तिरिक्त छूट दे कर 40 वर्ष तक की आयु में परीक्षा देने हेतु पात्र किया गया था। वही सरकारी सेवा में आ चुके अभ्यर्थियों को सिर्फ 38 वर्ष तक की ही छूट दी गई थी। विभिन्न आरक्षणों के तहत अलग से छूट का प्रावधान था। पीएससी ने ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि को बढ़ाते हुए 6 जनवरी कर दी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
