नोएडा:  दादी बनी अपनी ही पोती कि जान कि दुश्मन ,अपने प्रेमी के साथ मिल कर उतारा 3 साल की पोती को मौत के घाट। यह घटना जनपद के थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली तीन साल कि बच्ची के बलात्कार के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बच्ची के दादी के प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार किया। अब पुलिस बच्ची कि दादी की जांच में जुटी हुयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक अधूरे बने हुये मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। इसके पहले ही 25 दिसंबर को बच्ची की दादी ने थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह घर से लापता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज हेमंत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हेमंत की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, हेमंत बच्ची को घटना वाले दिन इलाहाबास गांव की तरफ लेकर गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 376 तथा 377 की बढ़ोतरी की गई है। और अब पुलिस बाकी कि दादी को ढूढ़ रही है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि हेमंत और बच्ची की दादी के बीच अवैध संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है और वहीं उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए उसकी दादी और उसके प्रेमी ने षड्यंत्र रचा।