राजनंदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कोमल जंघेल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जकांछ) उम्मीदवार नरेंद्र सोनी ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव से पहुंचे थे। वहीं JCCJ उम्मीदवार के समर्थन में अमित जोगी और रेणु जोगी उपस्थित थे।
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों के बात करते हुए रमन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया है उसे उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता नहीं जानते हैं। पता नहीं है सरपंच रही हैं, पंच रहीं या क्या रहीं है, जिसे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनके ही कार्यकर्ता पूछ रहे हैं यह कौन है। उनको बताने में ही 10-15 दिन लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी कोमल जंघेल एक जाना पहचाना नाम है। वे एक-दो नहीं चार बार जनता के बीच जा चुके हैं, और दो बार विजय घोषित हो चुके है।
रमन ने आगे कहा जिस तरह एक किसान का बेटा जनता के बीच आज अपने आप को पहचान बनाने में सफल हुआ ह। भाजपा के प्रत्याशी को कोई पहचान बताने की जरुरत नहीं है क्षेत्र की जनता से लगातार 30 सालों से जुड़ा हुआ है। इस बार प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर भाजपा मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में प्रदेश सरकार ने जो काम नहीं किया है उसका प्रतिफल जनता भाजपा को देगी। यह उप चुनाव सहित है आगामी विधानसभा चुनाव भी भाजपा जीत कर आएगी।
वहीं दूसरी ओर JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। उनके नामांकन में अमित जोगी और रेणु जोगी पहुंचे हैं। अमित जोगी ने कहा कि यह विधानसभा सीट JCCJ विधायक देवव्रत सिंह की थी। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है और निश्चित की जनता का आशीर्वाद JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी पर रहेगा। अमित जोगी ने यह भी कहा कि खैरागढ़ के साथ छल हुआ है। उसे जिला नहीं बनाया गया है, जबकि खैरागढ़ क्षेत्रफल की दृष्टि में बहुत बड़ा ब्लाक है। इसे जिला बनाना था जिसे कांग्रेस ने बनने नहीं दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
