रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की जमानत याचिका की अर्जी पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमन्ना और जस्टिस कृष्णा मुरारी की डिवीजन बेंच पर सुनवाई हुई है। सुनवाई जीपी सिंह के रहत की खबर लेकर आई है। अब सुप्रीम कोर्ट ने जीपी सिंह की जमानत याचिका की अर्जी स्वीकार कर राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
बता दें जीपी सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस एकेडमी का जिम्मा संभाल रहे थे। पहले वो ACB के चीफ रह चुके हैं। ACB के अफसरों ने बताया था कि जीपी सिंह के खिलाफ अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई गई है, इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ACB ने जांच शुरू की। कई महीनों तक खूफिया जांच के बाद टीम ने छापा मारा और अफसर पर केस दर्ज किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने जीपी सिंह की जमानत याचिका की अर्जी स्वीकार कर राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जीपी सिंह की पैरवी कर रहे वकील हिमांशु सिन्हा ने कहा है कि, जमानत याचिका अर्जी पर आज सुनवाई हुई है। सर्वोच्च्य न्यायालय ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, कितने दिनों में जवाब देना है, ये ऑर्डर आने के बाद साफ हो पाएगा। याचिकाकर्ता के वकीलों ने शीर्ष अदालत से कहा – जी पी सिंह पिछले सत्तर दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं,बी मामले की विवेचना पूरी हो गई है, ऐसी स्थिति में उन्हें ज़मानत का लाभ दिया जाना चाहिए।
जीपी सिंह के 10 से ज्यादा ठिकानों में पड़ा था छापा
ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्यवाही की थी। प्रदेश में संभवत: यह पहली बार था जब किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की ओर से कार्यवाही की जा रही थी। ADGP जीपी सिंह साल 2019 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने एक साल पहले वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं।
कंप्यूटर ऑपरेटर और CA के घर भी पहुंची थी टीम
ACB की एक टीम ने जीपी सिंह के कंप्यूटर ऑपरेटर मनी भूषण के एसबीआई के पास स्थित मकान में छापा मारने भी पहुंची थी। वहां से कंप्यूटर ऑपरेटर का पूरा सिस्टम जब्त कर लिया गया था। खुफिया सिस्टम से फोन सुनने के शक के चलते ऐसा किया गया था। वहीं राजनांदगांव में भी सिंह के CA के घर पर कार्यवाही चल रही थी। वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस और प्रीतपाल सिंह के घर पर भी रेड पड़ी। आपको बता दे की किसी करीबी ने ही सिंह की सारी जानकारी दी थी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
