रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर में कल शनिवार को लापता हुए 3 साल के वंश नायक का शव तालाब में पाया गया है। बताया जा रहा है कि मासूम का शव तालाब के दूसरे छोर में जलकुंभी में फंसा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
सरस्वती थाना क्षेत्र से 3 वर्षीय बच्चा घर से लापता हो गया था जिसके बाद पुलिस शिकायत के बाद हर एंगल से मामले की जाँच कर रही थी। साथ में इलाके में लगे CCTV फूटेज खंगाले जा रहे थे। बेटे का शव देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का कहना था कि बच्चा घर से खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। इसके बाद आसपास जानकारी जुटाई गई मगर बच्चा कहीं नहीं मिला था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बच्चे के पिता बाहर काम करते हैं और बच्चा अपनी मां के साथ घर में रहता था।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
