जशपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां कार और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर से कार में आग लग गई वहीं पिकअप दूसरी तरफ पलटी खा कर गिर गई। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक हादसा तुमला थाना क्षेत्र से लगे खुटसेरा के पास हुई है। यहां कार और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत होने की खबर आ रही है। भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई है। कार में सवार 4 लोग गम्भीर से घायल हो गए है जबकि पिकअप ड्राइवर को भी गम्भीर चोटें आई है। कार में सवार सभी लोग जांजगीर चाम्पा से लोखंडी जशपुर जा रहे थे। घायलों में 1 महिला, 2 बच्चे और और 2 पुरुष है। कार में सवार महिला लोखंडी में डाक्टर हैं। वह ड्यूटी जॉइन करने लोखंडी जा रही थी।
इधर घटना की सूचना मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
