कोण्डागांव। जिले में पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस मुख्यालय के आदेश से जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल का भी गठन किया गया है, जिनके द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नेशनल हाईवे में विशेष निगरानी की जा रही है। जिससे कुछ समय से लगातार गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही है एवं तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
इसी कड़ी में कल गुरुवार को पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ओडिशा के गांजा तस्कर सुकमा, जगदलपुर की ओर से पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए रायपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर कोंडागांव नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा नेशनल हाईवे मे मर्दापाल तिराहा के पास नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे सफेद रंग के छोटा हाथी पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया जो रुका नहीं और तेजी से आगे की ओर बढ़ गया, जिसे नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा मोटरसाइकिल से दौड़ाकर पकड़ा गया।
संदिग्ध पिकप वाहन UP 15 DT 8327 को रोककर चेक करने पर वाहन मे गांजा तस्करी के लिए पृथक से चेंबर बना हुआ था। चेंबर को चेक करने पर उसमें भूरे रंग के 36 पैकेट रखा हुआ था जिसमे 213 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 42 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी कमल बख्शी और मैपाली रामचन्दर को गिरफ्तार कर थाना कोण्डागांव में धाराः- 20(ख)(ii)(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज करने के बाद आज शुक्रवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
