कवि छोकर सीहोर मो 8871146086.9329675108

पोलायकलां/ हन्नूखेड़ी – जिस राष्ट्र ने, जिस समाज ने, जिस व्यक्ति ने अपनी संस्कृति अपनी पहचान को को दिया एक दिन वह संस्कृति विलुप्त हो जाती है, और हमारे सनातन धर्म, हमारी सनातनी संस्कृति की सबसे बड़ी यही विशेषता है कि वह कोटि कोटि वर्षों पहले भी थी, आज भी है और सदा सर्वदा रहेगी। हमारी संस्कृति को सनातनी संस्कृति कहा जाता है, भारतीय सनातनी संस्कृति एवं भारत में जन्म लेने को देवता भी लालायित रहते हैं इतनी पावन भूमि है भारतवर्ष। उक्त उद्गार राम नवमी के पावन उपलक्ष में ग्राम हन्नूखेड़ी देवनारायण धाम में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान छटे दिन कथा व्यास परम गौ भक्त पंडित मोहित राम जी पाठक (सीहोर वाले) ने व्यक्त किए।
आगे कथा मैं वर्णन करते हुए कहा कि भारत भूमि सर्वश्रेष्ठ भूमि है जहां काशी, मथुरा, अवधपुरी, गंगोत्री, यमुनोत्री, बाबा केदारनाथ, बाबा बद्रीनाथ, बाबा महाकाल की कृपा बनी हुई है ऐसी पावन पुण्य भूमि भारत वर्ष में जहां भगवान स्वयं प्रकट हो अपने “लीला करते हैं भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में जन्म ले गोकुल वृंदावन ब्रज भूमि में अपने लीला की एवं संसार को सुख देने के लिए समुद्र में द्वारका को बसा माता लक्ष्मी रुक्मणी के साथ विवाह कर ग्रहस्त जीवन का संदेश दिया। जब भगवान श्री कृष्ण माता रुक्मणी का विवाह महोत्सव पंडाल में मनाया जा रहा था तो संपूर्ण क्षेत्र एवं पंडाल श्री कृष्ण रुकमणी मंगल विवाह में आनंद से झूम उठा ऐसा लग रहा था जैसे कि द्वापर युग कथा पंडाल में स्वयं मूर्त रूप में आ गया हो। विवाह महोत्सव के दौरान स्वयं भगवान श्री कृष्ण माता रुक्मणी एवं उनकी सखियों ने भी नृत्य कर संपूर्ण श्रोताओं को भावविभोर कर दिया एवम संदेश दिया कि हम सबको गृहस्थ आश्रम का पालन करते हुए ईश्वर का स्मरण हर पल करना चाहिए। जिस प्रकार माता रुक्मणी को श्री कृष्ण की प्राप्ति हुई हर मानव को भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है।
आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कथा की पूर्णाहुति एवं विश्राम के पश्चात पंच कन्याओं का विवाह भी कथा पंडाल में किया जाएगा जिसके उपरांत रुद्राक्ष वितरण के पश्चात महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा । आयोजन समिति ग्राम हन्नूखेड़ी ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पावन पुनीत कथा महोत्सव में शामिल हो धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
कथा के छटे दिवस में मुख्यरूप से पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील देथल, भारत स्वाभिमान युवा भारत जिला प्रभारी रजनीश भमुरिया (एडवोकेट), उमरसिंगी से शिक्षक इंदरसिंह अंसल, देवेंद्र मंडलोई, मोहन लाल अफसर के अतिरिक्त ग्राम की सरपंच लक्ष्मीदेवी नरेंद्र सेठ, योग गुरु कन्हैयालाल पडियार, भगवती प्रसाद शर्मा,शिक्षक राजेंद्र शर्मा, नर्मदा प्रसाद पटेल, युवा नेता कमल पटेल, राहुल केलिया, देवनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष शिवनारायण केलीया, रामसिंह वर्मा, राजाराम पटेल, ओमप्रकाश पटेल, संतोष चौधरी, विष्णुप्रसाद वर्मा शिक्षक, दुर्गाप्रसाद पटेल, अजय दुबे, महेंद्रपाल पटेल, जगन्नाथ सिंह, महेश सेठ, चंद्रपाल आर्य, पंकज पटेल, रामेश्वर पटेल, धीरेंद्र चौधरी (सरपंच), धारासिंह पडियार सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।