kavichhokar mo 8871146086

वी आई टी भोपाल विश्वविद्यालय में वी आई टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं कुलाधिपति डॉ जी विश्वनाथन ने आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। आयोजित समारोह में वी आई टी भोपाल भोपाल के वाईस प्रेसीडेंट श्री संकर विश्वनाथन एवं ट्रस्टी श्रीमती रमणी बालसुन्दरम ने वास्तु पूजन कर गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। चांसलर डॉ जी विश्वनाथन ने आयोजित समारोह में शिक्षकों को उनके फ्लैट की चाभियाँ वितरति कीं। उन्होंने कहा कि हम एक सुन्दर, सुरक्षित एवं सुनियोजित परिसर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहरों के चहल-पहल एवं शोर-शराबे से दूर वी आई टी भोपाल परिसर में शान्त एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस जीवनचर्या इस आवासीय परिसर में उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारे परिसर में अच्छे शिक्षण एवं रहने के लिए उपयुक्त वातावरण के निर्माण की प्रतिबद्धता में एक नया आयाम जुड़ रहा है। शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं का लगातार और अनौपचारिक संपर्क उनके समग्र विकास में सहायक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बदलाव के लिए एक उपयुक्त स्थान है, यहाँ जीवन बदले जाते हैं, यहाँ ज्ञान सृजित और पुनर्सृजित किया जाता है। वी आई टी भोपाल विश्वविद्यालय तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में स्थित एक अग्रणी संस्थान है जो अपने भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं शिक्षण विधियों के नवाचार कैल्टेक (CALTech) के लिए विख्यात है