राजनंदगांव। जिले में बीती रात राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर गोपालपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होने से भीषण हादसा हुआ था। हादसे में कार में आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही हैं।
दरअसल खैरागढ़ निवासी सुभास कोचर उनकी पत्नी, तीन बेटियों सहित बालोद से रात बारह बजे शादी अटेंड कर खैरागढ़ लौट रहे थे। तभी वापसी में रात 2 बजे सिंगारपुर के गणेश मंदिर के पास पुलिया में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे में कार में आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में सुभाष कोचर 60 वर्ष, कांति देवी कोचर 58 वर्ष, भावना (रानी) कोचर, उम्र 35 वर्ष, कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर, उम्र 25 वर्ष और कुमारी पूजा कोचर उम्र 22 वर्ष शामिल है।
मृतकों में पति, पत्नी और तीन बेटियां शामिल थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।
ठेलकाडीह थाना प्रभारी के के राय ने बताया कि, रात करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि कार एक्सीडेंट हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही वे दल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक कार आग की लपटों में घिर चुकी थी। वहीं पास के खेत में पड़े पाइप से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया और कार के भीतर फंसे लोगों को निकाला गया। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार के आटोमेटिक लॉक नहीं खुले, इसलिए कार सवार बाहर नहीं निकल पाए। मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त कोचर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
