इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बजट 2025-26 को सर्वस्पर्शी, समावेशी और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि अनुसंधान और किसानों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय की स्थापना
राज्य सरकार ने मुंगेली में नवीन शासकीय कृषि महाविद्यालय की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह संस्थान कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
किसानों के लिए बड़ी योजनाएं
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत 80 करोड़ रुपए, जिससे दलहन-तिलहन उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
बीज उत्पादन और वितरण हेतु 150 करोड़ रुपए, जैविक खेती के विस्तार के लिए 20 करोड़ रुपए।
भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10,000 रुपए, इसके लिए 600 करोड़ रुपए।
कृषक उन्नति योजना में 10,000 करोड़ रुपए, फसल बीमा के लिए 750 करोड़ रुपए।
निःशुल्क कृषि पंप बिजली आपूर्ति हेतु 3,500 करोड़ रुपए।
अंतरराष्ट्रीय शोध अवसर
कृषि वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान संस्थानों में अध्ययन और अनुसंधान का अवसर देने के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ में उन्नत कृषि अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
