छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों की मेरिट सूची जारी हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएलएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर सभी जिलों में स्कूल आवंटन कर दिया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया तेज
राज्य सरकार के अनुसार, डीएलएड सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों को अपने जिलों में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद वे पदभार ग्रहण करेंगे। इस प्रक्रिया के तहत 2615 डीएलएड सहायक शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं।
नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
हाईकोर्ट में नियुक्ति प्रक्रिया में देरी को लेकर अवमानना याचिका दायर की गई थी। अदालत ने राज्य सरकार को 1 अप्रैल से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया। कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्णय लिया है।
स्कूल शिक्षा सचिव को हाईकोर्ट ने किया तलब
बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने सवाल किया कि नियुक्ति प्रक्रिया में इतनी देरी क्यों हुई। सरकार ने जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।
शिक्षकों की नियुक्ति पर चल रहा था विवाद
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बर्खास्त बीएडधारी सहायक शिक्षक लगातार आंदोलन कर रहे थे, लेकिन हाईकोर्ट के ताजा फैसले से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। डीएलएड धारकों को स्कूल आवंटन के बाद बीएडधारी शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की संभावना कम हो गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
