पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती 20 अगस्त का दिन राजधानीवासियों के लिए ऐतिहासिक होने के साथ सौगातों से भरा रहा। राजधानी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, मल्टीलेवल पार्किंग, शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित रायपुर की जीवन रेखा खारुन नदी पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। राजधानी रायपुर में पार्किंग व्यवस्था को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स कलेक्ट्रेट परिसर के पास तैयार किया है। जिसका आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया है। बता दे इस मल्टी लेवल पार्किंग में 450 चार पहिया और 150 से 200 दो पहिया गाड़ियां एक वक्त में पार्क करने की जगह है 28 करोड़ के खर्च के बाद बनी पार्किंग को कुल 17,792 वर्ग मीटर एरिया में इसे तैयार किया गया है ।

इंजीनियर्स ने इसमें हेलिकल (स्प्रिंगनुमा) आकार में तैयार किया है। इस बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में रेस्टोरेंट भी शुरू करने की तैयारी है..इससे पहले जय स्तंभ चौक के पास भी मल्टीलेवल पार्किंग बनी है।