छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल लगवाइए, पाइए ₹1.08 लाख तक की भारी सब्सिडी!

भारत सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देशभर में लोगों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली पाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत 3 किलोवॉट तक के सोलर प्लांट पर ₹78,000 की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है।

इस पहल को और मज़बूती देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिरिक्त योगदान करते हुए ₹30,000 तक का राज्य अनुदान देने की घोषणा की है। यानी अब छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को ₹1.08 लाख तक की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

भूपेंद्र सवन्नी जी ने जताया आभार

क्रेडा (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से भेंट कर इस फैसले के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

योजना के मुख्य उद्देश्य:

  • आम जनता को बिजली खर्च से राहत देना
  • सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाना
  • पर्यावरण की रक्षा और हरित भविष्य का निर्माण
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना