भारत सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।
इसी क्रम में 9 से 11 जुलाई 2025 तक रायपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है,
जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना के सहयोग से संचालित होगी।
इस तीन दिवसीय आयोजन में 11 राज्यों से आए मिशन संचालक, अधिकारी, विशेषज्ञ और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य है – महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके व्यवसायिक कौशल को बढ़ाना और
ग्रामीण क्षेत्रों में आय के स्थायी स्रोतों को विकसित करना।
कार्यशाला का उद्घाटन भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी टीके अनिल,
छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक,
संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा और सचिव भीम सिंह की उपस्थिति में होगा।
वहीं, शैलेश कुमार सिंह और एस.सी.एल. दास जैसे केंद्रीय सचिवगण वर्चुअल माध्यम से मार्गदर्शन देंगे।
विभिन्न सत्रों में स्थानीय संसाधनों का उपयोग, महिला प्रशिक्षण, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच,
बाजार रणनीतियां, और आधुनिक तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर गहन मंथन होगा।
साथ ही, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,
जिससे ग्रामीण उत्पादों को बाजार से सीधा जोड़ने का अवसर मिलेगा।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
