दुर्ग और भिलाई में नशीले उत्पादों की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस ने कई दुकानों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि डेली नीड्स और पान की दुकानों की आड़ में हुक्का फ्लेवर, ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड तंबाकू की सप्लाई हो रही थी।

मोहन नगर क्षेत्र की एसएसडी डेली नीड्स से 3.52 लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई। वहीं भिलाई के सिविक सेंटर में स्थित गुलेरी पान सेंटर से भी हुक्का और तंबाकू पकड़ा गया।