छत्तीसगढ़ की सियासत उस समय गर्मा गई जब ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह ईडी की टीम ने चैतन्य के भिलाई स्थित निवास पर दबिश दी और उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गई।

यह कार्रवाई ऐसे दिन हुई जब चैतन्य बघेल अपना जन्मदिन मना रहे थे। उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में हलचल तेज हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, “ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है।” इससे राजनीतिक संकेत और गहरे हो गए हैं।

पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा, “जब भूपेश जी का जन्मदिन था, तब ईडी आई थी और आज उनके बेटे के जन्मदिन पर फिर वही हुआ।”

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

राजनीतिक जानकार इस छापेमारी को आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं।