छात्र हित और पारदर्शिता को लेकर अब विश्वविद्यालयों की गतिविधियों पर ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।राज्यपाल रमेन डेका ने कुलपतियों के साथ बैठक में विश्वविद्यालय निगरानी पोर्टल बनाने की घोषणा की।इस पोर्टल पर एडमिशन, परीक्षा, कोर्स, फैकल्टी सहित हर गतिविधि अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी।राज्यपाल ने निर्देश दिया कि अनुपयोगी कोर्स बंद किए जाएं और खाली पदों की जानकारी स्पष्ट हो।निजी विश्वविद्यालयों को सितंबर तक गुणवत्ता सुधार की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया।


बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. एस भारती दासन और राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना भी मौजूद थे। राज्यपाल ने छात्रों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय UGC के सभी मानकों का सख्ती से पालन करे। NAAC ग्रेडिंग के योग्य संस्थानों को निर्देशित किया गया कि वे तुरंत प्रक्रिया में शामिल हों। राज्यपाल का यह निर्णय उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुधार का बड़ा कदम माना जा रहा है।