छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की जान पिकनिक के दौरान चली गई। 33 वर्षीय जफर खान केसला घाट वाटरफॉल में नहाते समय पानी के तेज बहाव में डूब गया।रामपुर निवासी जफर अपने दोस्तों के साथ रविवार को घूमने गया था।नहाने के दौरान अचानक पानी की धारा तेज हो गई और वह उसमें समा गया।


दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।बालको थाना क्षेत्र में यह घटना कई घंटों तक राहत दल की मशक्कत का कारण बनी।सोमवार को गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया।