नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 15 अगस्त से FASTag Annual Pass की नई सुविधा शुरू करने जा रहा है।

यह योजना हाईवे से रोज़ाना गुजरने वाले यात्रियों को बार-बार FASTag रिचार्ज करने की झंझट से राहत देगी।

₹3,000 में यह पास 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग की सुविधा देगा, जो भी पहले पूरी हो, पास खत्म हो जाएगा।

पास केवल NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही लागू रहेगा।

FASTag Annual Pass लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • Rajmarg Yatra ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें या NHAI की वेबसाइट खोलें।
  • वाहन नंबर (VRN) और FASTag ID दर्ज करके लॉगिन करें।
  • “Annual Pass” विकल्प पर क्लिक करें।
  • ₹3,000 का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें।
  • भुगतान के बाद पास आपके मौजूदा FASTag से लिंक हो जाएगा।
  • एक्टिवेशन अलर्ट 15 अगस्त से प्राप्त होगा।

FASTag Annual Pass के फायदे

  • बार-बार रिचार्ज की आवश्यकता खत्म होगी।
  • हाईवे यात्रा तेज और परेशानी मुक्त होगी।
  • पास केवल पंजीकृत वाहन के लिए मान्य रहेगा और नॉन-ट्रांसफरेबल होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह योजना समय की बचत और टोल प्लाज़ा पर भीड़ कम करने में मददगार होगी।