भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदान प्रक्रिया को और पारदर्शी तथा उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। आयोग ने घोषणा की है कि अब से EVM पर प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह के साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी प्रदर्शित होगी।
इस फैसले का सबसे पहले उपयोग होने वाला राज्य होगा बिहार, जहां आगामी विधानसभा चुनाव में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग के मुताबिक तस्वीर का अधिकतर भाग उम्मीदवार के चेहरे को प्रदर्शित करेगा ताकि मतदाता पहचानने में गलती न करें।
नए बदलावों के अनुसार:
- बैलेट पेपर 70 GSM गुलाबी कागज पर छपेंगे, जिससे उनकी मजबूती और गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगी।
- उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक समान फॉन्ट और साइज (30 पॉइंट, बोल्ड) में लिखे जाएंगे।
- प्रत्याशियों के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में होंगे।
चुनाव आयोग पिछले कुछ समय से लगातार सुधार कर रहा है और यह बदलाव उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले से मतदाता का अनुभव बेहतर होगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
