रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए त्योहारों की खुशियों में और इजाफा होने जा रहा है। राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है, जिसके चलते सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्य बंद रहेगा।
गोवर्धन पूजा छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसे पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
सरकार ने प्रदेशवासियों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है।
यह अवकाश लोगों को परिवार और समाज के साथ त्योहार की खुशियाँ मनाने का अवसर प्रदान करेगा और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
