जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों के सबसे संवेदनशील और कोर जोन माने जाने वाले पल्लेवाया क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक और सुरक्षा कैंप स्थापित कर इतिहास रच दिया है। लंबे समय से घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अलग-थलग रहे बीजापुर और नारायणपुर जिले के ग्रामीण इलाकों को अब मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दंतेवाड़ा पुलिस और CRPF की 165वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से इस फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (F.O.B.) की स्थापना की है। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना ‘नियद नेल्लानार’ के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य है — अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक विकास और सुरक्षा दोनों पहुँचाना।
सुरक्षा कैंप स्थापित होने से स्थानीय ग्रामीणों में बड़ा विश्वास पैदा हुआ है। अब क्षेत्र में सड़क संपर्क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पीडीएस और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आसान होगा। कैंप स्थापना के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कई स्मारक भी ध्वस्त कर दिए, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि अब इस क्षेत्र में शासन और सुरक्षा की पकड़ मजबूत हो गई है।
चुनौतियों से भरे माहौल और लगातार नक्सली विरोध के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल अडिग रहा। जवानों ने दिन-रात मेहनत करते हुए कैंप को तैयार किया और ग्रामीण हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपना समर्पण दिखाया। अब पल्लेवाया कैम्प अबूझमाड़ के भीतरी हिस्सों तक प्रशासन और सुरक्षा पहुंचाने का एक बड़ा आधार बनेगा।
यह स्थापना न केवल नक्सलवाद को कमज़ोर करने का संकेत है बल्कि बस्तर में स्थायी शांति, विश्वास और विकास के नए युग की शुरुआत का भी प्रतीक है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
