बालिकाओं की शिक्षा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, राजपुर कला, लखनपुर जिला सरगुजा की छात्राओं के लिए पाँच कंप्यूटर अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए।
राज्यपाल के हालिया सरगुजा प्रवास के दौरान विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों और डिजिटल संसाधनों की आवश्यकता का अवलोकन किया। इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने अतिरिक्त कंप्यूटर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। आज लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से ये कंप्यूटर विद्यालय को सौंपे गए।
इस पहल से छात्राएं ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्यक्रम और तकनीकी कौशल से बेहतर रूप से जुड़ पाएंगी। इससे उनकी पढ़ाई में गुणात्मक सुधार और शिक्षा में समग्र विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह कदम ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
