छत्तीसगढ़ की जनता को सीधा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 जनवरी, गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन को शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र, निष्पक्ष और मानवीय दृष्टिकोण से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही सुशासन की पहचान है।
यह जनदर्शन कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर की समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित होगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
