राज्यपाल श्री रमेन डेका की प्रेरक पहल के तहत लोकभवन को जनसामान्य से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा जिले के गोद ग्राम टेमरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ लोकभवन का भ्रमण किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकभवन परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी उद्यान एवं सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के पश्चात छात्र कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रत्यक्ष संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों के जीवन, शिक्षा और करियर से जुड़े प्रश्नों का सरल एवं प्रेरणादायक उत्तर देते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, धैर्य और निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का इतिहास गौरवशाली है और यहां की सेवा भावना देशभर में उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी ली। छात्रों ने खेल मैदान, पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशाला एवं गणित शिक्षक की आवश्यकता बताई, जिस पर राज्यपाल ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि स्कूली जीवन सबसे महत्वपूर्ण होता है और इसी समय मजबूत नींव रखने से भविष्य उज्ज्वल बनता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए और घर, स्कूल एवं गांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
