वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 1.72 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को विधानसभा में ‘संकल्प’ थीम पर आधारित यह बजट पेश करते हुए इसे “सुशासन से समृद्धि” की दिशा में निर्णायक कदम बताया। राज्य गठन के समय जहां बजट लगभग 5 हजार करोड़ रुपये था, वहीं अब यह 35 गुना बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
10 प्रमुख बिंदुओं में बजट की बड़ी घोषणाएं
1️⃣ ‘संकल्प’ थीम की स्पष्ट परिभाषा
बजट का फोकस समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश प्रोत्साहन, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका सृजन और परिणाम आधारित नीतियों पर है।
2️⃣ बस्तर और सरगुजा को प्राथमिकता
बस्तर और सरगुजा संभाग में विशेष निवेश—
सरगुजा ओलंपिक के लिए 5 करोड़
अबूझमाड़ व जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी हेतु 100 करोड़
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़
बस्तर-सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़
3️⃣ सुरक्षा और कनेक्टिविटी
1,500 बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन
बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़
4️⃣ पांच परिवर्तनकारी मिशन
मुख्यमंत्री एआई मिशन
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं एनआईपीयूएन मिशन
5️⃣ स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा विस्तार
दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज
आयुष्मान योजना हेतु 1,500 करोड़
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़
बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान
रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट
6️⃣ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा
महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर 50% शुल्क छूट
6,500 करोड़ से खाद्य सुरक्षा सुदृढ़
कर्मचारियों के लिए 100 करोड़ की कैशलेस उपचार योजना
7️⃣ युवा और किसान हितैषी कदम
युवाओं के लिए 1,097 करोड़
गन्ना किसानों के लिए 60 करोड़ बोनस
तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए 60 करोड़
छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़
8️⃣ औद्योगिक निवेश को बढ़ावा
23 नए औद्योगिक पार्क
250 करोड़ का प्रावधान
औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़
9️⃣ पर्यटन और खेल का विस्तार
मैनपाट पर्यटन विकास
खेल उत्कर्ष मिशन के तहत 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़
🔟 अधोसंरचना और शहरी विकास
मटनार और देवरगांव बैराज के लिए 2,024 करोड़
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना हेतु 200 करोड़
प्रमुख एयरपोर्ट्स पर छत्तीसगढ़ी उत्पादों के शोरूम
बजट पेश करने से पहले परंपरा का सम्मान
बजट प्रस्तुति से पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परंपरा का अनुसरण करते हुए विधानसभा की सीढ़ियों को नमन किया।
